लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: गजब! 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ हो गई फरार, परेशान पति ने दर्ज कराई FIR, जानें

Banda News Hindi: उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां अपने पति और बच्चों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Banda News Hindi: उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब पति को इस मामले का पता चला तो उसके होश उड़ गए. उसने पत्नी को खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली. तब जाकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी. पति ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ये है मामला

यूपी समाचार: बता दें कि ये पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि, उसकी शादी साल 2010 में हुई थी. उसके 3 बच्चे हैं. वह प्राइवेट कर्मचारी है.

पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि, “मेरी पत्नी घर से सामान लेने के बहाने घर से बाहर गई थी. मगर वह शाम तक वापस नहीं आई. मैंने वापस घर आकर बच्चों से पूछा तो मामले की जानकारी मिली. तब मैंने उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन वह बंद आया. इस दौरान मैंने आस-पास और रिश्तेदारों में भी अपनी पत्नी को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली.”

घर से गहने भी ले गई

पति ने शिकायत करते हुए कहा था कि, उसकी पत्नी घर से गहने भी ले गई है. खोजबीन के दौरान उसे पता चला कि गांव का ही एक लड़का उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है. इसके बाद पीड़ित पति ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस से आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और टीम बनाकर महिला को खोजा. पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है. महिला के बयान लिए जा रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि महिला के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी.

UP Crime News: इस पूरे मामले पर DSP गवेन्द्र कुमार गौतम ने बताया, “ तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक महिला को एक युवक अपने साथ ले गया था, जिस संबंध में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. महिला को बरामद कर लिया गया है. 164 के बयान कराए जा रहे हैं. कार्रवाई की जा रही है.”

बांदा: कालाबाजारी का गजब खेल! किसानों को दी गई सिर्फ 1-2 बोरी खाद, रजिस्टर पर 5 बोरी दर्ज