लेटेस्ट न्यूज़

अब कांवड़ में डीजे…कांवड़ियों की यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने दिया ये बड़ा आदेश

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे का भी इस्तेमाल किया जाता है. बड़े-बड़े डीजे सेटअप पर शिव भक्त नांचते-गाते अपनी यात्रा को पूरी करते हैं. अब पुलिस ने इसी डीजे को लेकर अहम फैसला लिया है.

ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar
Muzaffarnagar
social share
google news

UP News: सावन का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है. पश्चिम उत्तर प्रदेश की कांवड़ यात्रा तो पूरे देश में प्रसिद्ध है. इस बार ये कांवड़ यात्रा कई कारणों से चर्चा में भी रही है. आपको बता दें कि पश्चिम यूपी के सहारनपुर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमरोहा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली जैसे कई जिलों में बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर आते हैं और भगवान शिव शंकर पर जल चढ़ाते हैं.