लेटेस्ट न्यूज़

पिज्जा कैफे में ब्वॉयफ्रेंड संग बैठी थी बहन..., अचानक पहुंचे भाईयों ने दोनों को बाहर बुलाया, फिर सड़क पर हुआ बड़ा कांड!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी बहन को बॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा कैफे में देखने के बाद दो भाइयों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की. बता दें यह मामला मीरापुर थाना क्षेत्र का है, जहां सोनू अपने ममेरे भाई अतुल के साथ कैफे पहुंचा था. दोनों ने वहां अपनी बहन को गोविंद नाम के युवक के साथ देखा.

ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Pizza Cafe News
Muzaffarnagar Pizza Cafe News
social share
Google CTA

Muzaffarnagar Pizza Cafe News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी बहन को बॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा कैफे में देखने के बाद दो भाइयों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की. बता दें यह मामला मीरापुर थाना क्षेत्र का है, जहां सोनू अपने ममेरे भाई अतुल के साथ कैफे पहुंचा था. दोनों ने वहां अपनी बहन को गोविंद नाम के युवक के साथ देखा. इसके बाद कैफे के बाहर गोविंद को घेरकर उसकी पिटाई की गई और उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की गई. पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.