लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका ने मुस्लिम बच्चे को छात्रों से पिटवाया, जयंत-ओवैसी ने ये कह डाला

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मान्यता प्राप्त स्कूल में एक महिला शिक्षक ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मान्यता प्राप्त स्कूल में एक महिला शिक्षक ने मुस्लिम धर्म से संबंध रखने वाले बच्चे को उसकी क्लास के दूसरे बच्चों से पिटवाया है. बता दें कि महिला शिक्षक ने जिस बच्चे की पिटाई का आदेश दूसरे बच्चों को दिया है, वह बच्चा मुस्लिम है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला टीचर कुर्सी पर बैठी है. उसके सामने पीड़ित बच्चा खड़ा है. सामने ही अन्य छात्र जमीन पर बैठे हैं और टीचर अपने ही सामने मासूम छात्र के थप्पड़ पड़वा रही है.