लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur News: राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मिर्जापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दीप्ति यादव ने जीता स्वर्ण पदक

Mirzapur Taekwondo Championship News: लखनऊ में आयोजित राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते. दीप्ति यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया. विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम बताया.

ADVERTISEMENT

 राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मिर्जापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दीप्ति यादव ने जीता स्वर्ण पदक
राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मिर्जापुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दीप्ति यादव ने जीता स्वर्ण पदक
social share
Google CTA

Mirzapur Taekwondo Championship News: लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेमफोर्ड स्कूल मिर्जापुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा दीप्ति यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं शुभ टंडन, सिंधुजा टंडन और परि जायसवाल ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.