Mirzapur News: मीरजापुर में मानवता हुई शर्मसार, दस माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
Mirzapur Crime News: शनिवार रात मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में 10 माह के मासूम के साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया. ग्रामीणों की सतर्कता से घटना का पता चला. गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजन पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

मीरजापुर में मानवता हुई शर्मसार, दस माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
Mirzapur News: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. दस माह के एक दूधमुंहे बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में परिजन ने पुलिस को तहरीर देने से पहले बच्चे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है. जहां पर इलाज चल रहा है. बच्चे को गहरा घाव हो गया है. पिता ने बताया की स्थिति नाजुक होने पर पहुंचे हैं लेकिन दवा इलाज शुरू हो गया है. चिकित्सक ने भरोसा दिया है की 3-4 दिन में स्थित सामान्य होगी. पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि रविवार को देर शाम तक थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया जाएगा.
