मेरा विरोध करने वाले 2 पेड़ लगाएं... दलित समाज के प्रदर्शन में थप्पड़बाजी करने के बाद SSP अविनाश पांडे ने दिया ये रिएक्शन
Meerut SSP Avinash Pandey Video: मेरठ थप्पड़कांड पर SSP अविनाश पांडे ने पहली बार खुलकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल कानून तोड़ने वालों पर हुई. साथ ही समर्थकों और विरोधियों से पेड़ लगाने की अपील कर सोशल मीडिया पर नया संदेश दिया.
ADVERTISEMENT

Meerut SSP Avinash Pandey
Meerut SSP Avinash Pandey Video: मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड के बाद प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और थप्पड़कांड को लेकर मचे बवाल के बीच SSP अविनाश पांडे का एक नया वीडियो सामने आया है. पुलिस के एक्शन पर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए एसएसपी ने कहा है कि पुलिस ने जो भी एक्शन लिया वह सिर्फ और सिर्फ कानून तोड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ था. इसके पुख्ता वीडियो साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद हैं. पुलिस कप्तान ने विरोध करने वालों और समर्थन करने वालों दोनों से ही एक खास अपील की है जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
