मम्मी बचा लो, ये मार डालेंगे... कौशांबी में देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंच गया शिव प्रसाद, फिर मां को फोन पर कही आखिरी बात
Kaushambi Crime News: कौशांबी में प्रेमिका से मिलने गए 19 वर्षीय शिव प्रसाद की युवती के परिजनों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. मरने से पहले युवक ने मां को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.
ADVERTISEMENT

Kaushambi Crime News
Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. महुआ खाड़ा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गए 19 साल के शिव प्रसाद को लड़की के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी और भाले से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के दौरान लहूलुहान हालत में युवक ने अपनी मां को फोन कर जान बचाने की गुहार भी लगाई थी. लेकिन जब तक परिवार मौके पर पहुंचता तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
