बीवी के आशिक को मारने के बाद प्रदीप ने किया ड्रामा, पुलिसवालों पर तानी पिस्टल, बीड़ी पी और की ये डिमांड
मेरठ में सुनील हत्याकांड के आरोपी प्रदीप ने गिरफ्तारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा किया. पत्नी के प्रेमी को 3 गोलियां मारने के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर कत्ल कबूला और पुलिस को चुनौती दी. खेत में पुलिस के सामने बीड़ी पीते और कप्तान को बुलाने की जिद करते आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

viral video screengrab
Meerut Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. सड़क पर सुनील नाम के युवक को तीन गोलियां मारकर छलनी करने वाला आरोपी प्रदीप न केवल बेखौफ दिखा बल्कि गिरफ्तारी के समय पुलिस के सामने बैठकर आराम से बीड़ी पीता नजर आया. रिश्तों में बेवफाई और बदले की आग में हुए इस हत्याकांड के बाद आरोपी ने खुद वीडियो बनाकर पुलिस को चुनौती दी और कप्तान के सामने ही सरेंडर करने की शर्त रखी.