लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में जहर खाने वाले BLO मोहित की पत्नी ज्योति ने सुनाई SIR में प्रेशर वाली कहानी

मेरठ में SIR में BLO के पद पर अपनी ड्यूटी दे रहे मोहित ने काम के प्रेशर में जहर खा लिया. अब मोहित की पत्नी ज्योति ने कैमरे के सामने आकर बताया है कि उनके पति पर काम का कितना प्रेशर था. साथ ही ज्योति ने घटना वाले दिन की पूरी कहानी सुनाई है.

ADVERTISEMENT

Meerut BLO Mohit and His Wife Jyoti
Meerut BLO Mohit and His Wife Jyoti
social share
Google CTA

'मैं ये चाहती हूं कि जैसे मेरे हस्बैंड को प्रेशराइज किया गया, किसी को भी न किया जाए. प्लीज हाथ जोड़कर सभी से ये रिक्वेस्ट है...' ये शब्द हैं मेरठ में SIR की ड्यूटी में लगे BLO मोहित की पत्नी ज्योती के. आरोप है कि मोहित पर काम का ज्यादा प्रेशर था. सुपरवाइजर मोहित पर दबाव बना रहा था, जिसके चलते उन्होंने जहर खा लिया. मोहित फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं. इस बीच यूपी Tak से बातचीत में मोहित की पत्नी ज्योति ने कई बड़े आरोप लगाते हुए घटना वाले दिन की पूरी कहानी बताई है.