लेटेस्ट न्यूज़

सिंचाई विभाग में काम करने वाला मेरठ का मोहित SIR में था BLO, इतना दबाव पड़ा कि जिंदगी ही दांव पर लगा दी!

सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात मेरठ के मोहित की SIR में BLO के पद पर ड्यूटी लगी थी. मोहित ने अब जहर खा लिया है. आरोप है कि मोहित पर काम का गैर-जरूरी दबाव था जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

ADVERTISEMENT

Photo: BLO Mohit
Photo: BLO Mohit
social share
google news

उत्तर प्रदेश में SIR की ड्यूटी में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. दावा है कि SIR को लेकर BLO's पर काम का ज्यादा प्रेशर है, जिसकी वजह से कुछ ने तो अपनी जान तक दे दी है. इसी कड़ी में अब मेरठ से मामला सामने आया है. यहां मोहित नामक एक BLO ने कथित तौर पर जहर खा लिया है. गंभीर हालत में मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. आरोप है कि BLO मोहित पर आशीष शर्मा नामक सुपरवाइजर लगातार काम का दबाव बना रहा था. इसी से तंग आकर मोहित ने ये बड़ा कदम उठा लिया.