लेटेस्ट न्यूज़

कॉफी में नींद की गोली मिलाकर सुला दिया... मेरठ में पति नदीम हुआ बेहोश तो पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर कर दिया हमला!

Meerut Crime News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पति पर किसी अन्य महिला से दोस्ती और दूसरी शादी के शक में पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम. पुलिस ने आरोपी पत्नी शबनम को हिरासत में लिया.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक से बढ़कर एक वारदातों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीते कुछ सालों में इस जिले से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार और फिर क्राइम की खबरें आती रहीं है. अब इस कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है. यहां लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पति के किसी अन्य महिला से दोस्ती होने के शक में पत्नी ने कथित तौर पर चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर कर दिया. गंभीर रूप से घायल पति को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुएआरोपी पत्नी को हिसासत में ले लिया है. वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.