राशिद ने 7 बच्चों की मां वाली अपनी पत्नी शबनम-दोस्त फहीम संग खाया खाना जो लास्ट मील बना फिर बहाया खून ही खून, क्यों?
UP News: गाजियाबाद के राशिद ने अपनी पत्नी और अपने दोस्त के साथ रात में खाना खाया. फिर उसने दोनों के साथ कांड कर डाला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: गाजियाबाद लोनी में स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले में राशिद अपनी पत्नी शबनम के साथ रहता था. दोनों के 7 बच्चे भी थे. सोमवार देर रात राशिद, उसकी पत्नी शबनम और पड़ोस में रहने वाला राशिद का दोस्त फहीम एक साथ कमरे में थे. तीनों ने साथ खाना खाया. मगर ये शबनम और फहीम का आखिरी खाना साबित हुआ. दरअसल इसके बाद राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और फहीम को गोलियां मार दी और दोनों की हत्या कर डाली. पति और अपने दोस्त को मारने के बाद राशिद फरार हो गया.