मेरठ में 7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी सपना की पति रविशंकर ने की निर्मम हत्या, वारदात से पहले उसने आंख बंद करवाकर ये कहा था
Meerut Crime News: मेरठ में रविशंकर नामक शख्स ने अपनी पत्नी सपना की चाकुओं से वारकर ह्त्या कर दी है. घटना की वजह भी सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Photo: Sapna
Meerut Crime News: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अमहेड़ा गांव में शनिवार को एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी की चाकू से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी शव के पास बैठा मिला, जिसके उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस ने पत्नी का शव कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
