लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ के LLRM अस्पताल में मरीज स्ट्रेचर पर तड़पता रहा, सोते रहे डॉ. भूपेश राय... नहीं बची सुनील की जान 

Meerut News: मेरठ के सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही! इमरजेंसी वॉर्ड में डॉक्टर के सोते रहने से मरीज की मौत का आरोप. वायरल वीडियो के बाद दो जूनियर डॉक्टर निलंबित, जांच कमेटी गठित.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में सोते हुए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर
तस्वीर में सोते हुए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर
social share
google news

Meerut News: मेरठ के एक अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर इलाज करने के बजाय टेबल पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता नजर आ रहा है और एक मरीज जख्मी हालत में स्टेचर पर पड़ा है. आरोप है कि 'डॉक्टर साहब' सोते रहे और मरीज तड़पता रहा. बाद में मरीज की मौत हो गई. यह घटना मेरठ के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की है, जहां गंभीर मरीजों को 24 घंटे उपचार मिलने की उम्मीद होती है.