लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कार दौड़ाते हुए पहुंच गया संदीप, कौन है ये शख्स?

मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर नशे में धुत एक शख्स ने कार दौड़ा दी. आरोपी का नाम संदीप है, जिसने कई बेंच तोड़ दीं. जानें कैसे टला बड़ा हादसा और कौन है ये शख्स.

ADVERTISEMENT

Meerut Cantt station car on railway platform
Meerut Cantt station car on railway platform
social share
google news

मेरठ से दुस्साहस और बदमाशी का एक अजीबो-गरीब वीडियो सामने आया है. यहां एक युवक को इतनी सनक चढ़ी कि वो मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही कार लेकर चढ़ आया. युवक ने प्लेटफॉर्म पर अपनी गाड़ी के टक्कर से कई बेंच तोड़ दी. कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही युवक को पकड़ कर आरपीएफ को सौंप दिया गया है. युवक का नाम संदीप बताया जा रहा है.