लेटेस्ट न्यूज़

हिंदू लड़की को छेड़ रहा था फैसल…ये कहते हुए BJP नेता पहुंच गए थाने फिर पुलिस जांच में अलग ही कहानी निकली

UP News: मेरठ में भाजपा नेता गुस्से में पुलिस के पास पहुंचे. कहा कि फैसल ने हिंदू युवती को छेड़ा है. पुलिस के सामने जमकर हंगामा हुआ. मगर जांच में पुलिस के सामने अलग ही कहानी आई.

ADVERTISEMENT

Meerut, Meerut News, Meerut Crime, Meerut Crime News, Meerut Police, Meerut Viral News, UP News, UP Crime, UP Crime News, UP Police, Molestation, मेरठ, मेरठ न्यूज, मेरठ क्राइम
UP News
social share
google news

UP News: मेरठ के कई भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के पास पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के साथ छेड़खानी की है. इस दौरान थाने में जमकर हंगामा काटा गया. आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जाने लगी. मामला गंभीरता था तो पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी. पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. मगर जब पुलिस ने मामले की जांच की तो कुछ और ही कहानी निकलकर सामने आई.