8 साल की शादी और 3 बच्चे फिर भी कातिल बनी मेरठ की काजल... यूं लिखी पति की मौत की स्क्रिप्ट
Meerut Crime News: मेरठ में फिर एक पत्नी बनी पति की कातिल. प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशे की गोलियां खिलाईं फिर दुपट्टे से गला घोंटकर गंगनहर में फेंका. तीन बच्चों की मां काजल ने अपने अवैध संबंध के लिए की पति अनिल की हत्या.
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News: मेरठ में एक के बाद एक ऐसी खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं, जहां पत्नियां अपने अवैध प्रेम संबंधों के चलते पतियों का कत्ल कर रही हैं. इसी कड़ी में ताजा मामला रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से सामने आया है. आरोप है कि यहां आठ साल की शादी और तीन बच्चों के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले के खुलासे का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी काजल, उसके प्रेमी आकाश और प्रेमी के दोस्त बादल को गिरफ्तार किया है.