UPTak Baithak Logo

मेरठ में नितिन नागर की हत्या के आरोपी सत्या चौधरी के घर चल गया बुलडोजर, पर सड़क जाम कर लोग कर रहे अब ये मांग

मेरठ के हस्तिनापुर में दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे नितिन नागर की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. 4 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे नितिन की हत्या का संबंध दोस्त प्रिंस और मुख्य आरोपी सत्य चौधरी उर्फ मिट्ठू के 3 दिन पुराने विवाद से जुड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के जंबूद्वीप नहर रोड पर शुक्रवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक नितिन नागर की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. थाने के पास हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
 

2

2/7

नितिन रोज की तरह शाम को जंबूद्वीप रोड पर दौड़ लगा रहा था. तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. कई गोलियां लगने से नितिन सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
 

3

3/7

माखन नगर निवासी नितिन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. करीब 4 महीने पहले ही उसकी शादी प्रिया नाम की युवती से हुई थी. वह दिन-रात दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा था और 3 अक्टूबर को उसका फिजिकल टेस्ट होना था.
 

4

4/7

जांच में पता चला कि 3 दिन पहले नितिन के दोस्त प्रिंस का सत्य चौधरी उर्फ मिट्ठू नाम के शख्स से विवाद हुआ था. पुलिस ने तब समझौता तो करा दिया था. लेकिन रंजिश सुलगती रही. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह हत्या हुई.

5

5/7

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नितिन का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. माहौल बिगड़ता देख यूपी सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक खुद सड़क पर परिजनों के बीच पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया.

6

6/7

प्रदर्शनकारियों के भारी हंगामे के बीच हत्यारोपी सत्य चौधरी उर्फ मिट्ठू के घर के बाहर बुलडोजर खड़ा कर दिया गया. पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर की रेलिंग तोड़ी गई. प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि आरोपी के पूरे मकान को बुलडोजर से ढहाया जाए.
 

7

7/7

मेरठ के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ मवाना के निर्देशन में स्वॉट और सर्विलांस समेत पुलिस की 4 विशेष टीमों का गठन किया गया है.