लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में पांटून पुल से टकराकर नदी में जो नाव पलटी उसका हाल देख आप सिहर उठेंगे!

ADVERTISEMENT

वृंदावन के केसी घाट पर भीषण नाव हादसे में लुधियाना के एक ही परिवार सहित 10 लोगों की मौत हो गई. पीपा पुल से टकराकर यमुना में समाए स्टीमर को 40 फीट गहराई से बाहर निकाल लिया गया है.

social share
google news

वृंदावन के केसी घाट पर हुए भीषण नाव हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. जिस स्टीमर पर सवार होकर श्रद्धालु यमुना की लहरों पर भक्ति में डूबे हुए थे वही स्टीमर उनकी जलसमाधि का कारण बन गया. कड़ी मशक्कत के बाद जब उस स्टीमर को पानी से बाहर निकाला गया तो उसकी हालत देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई.