कौन हैं IPS संजीव सुमन जिन्हें देवरिया जिले के एसपी से हटाकर डीजीपी ऑफिस अटैच किया गया?
Who is IPS Sanjeev Suman:यूपी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए देवरिया एसपी संजीव सुमन को पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है. उनकी जगह अभिजीत आर शंकर देवरिया के नए कप्तान बनाए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Who is IPS Sanjeev Suman
Who is IPS Sanjeev Suman: उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के कप्तान बदल दिए हैं. इस बदलाव में सबसे बड़ी कार्रवाई देवरिया के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव सुमन पर हुई है. SP संजीव सुमन को उनके पद से हटाकर डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है. उनकी जगह अब तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अभिजीत आर शंकर देवरिया के नए पुलिस कप्तान होंगे.