लेटेस्ट न्यूज़

अबान के जनाजे से पहले कसारी मसारी कब्रिस्तान में पहुंच गई भारी भीड़, फिर पुलिस ने उठाया ये कदम

प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद अब उसके शव को इसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है. यहां पहले से अतीक अहमद, अशरफ और असद की कब्रें मौजूद हैं.

ADVERTISEMENT

Aban Ahmed funeral Prayagraj
Aban Ahmed funeral Prayagraj
social share
Google CTA

Aban Ahmed funeral Prayagraj: प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद अब उसके शव को इसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है. यहां पहले से अतीक अहमद, अशरफ और असद की कब्रें मौजूद हैं. अबान की कब्र भी तैयार कर दी गई है. अंतिम संस्कार से पहले कब्रिस्तान के बाहर और अंदर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और भीड़ को नियंत्रित करना शुरू कर दिया.