मथुरा में पांटून पुल से टकराकर नदी में पलटी नाव हादसे में मौतों को आंकड़ा बड़ा, लेटेस्ट अपडेट सामने आया
Vrindavan boat accident death toll:वृंदावन के केसी घाट पर हुए नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. डीआईजी शैलेश कुमार पांडे के मुताबिक, पीपा पुल से टकराने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा और 25 लोग यमुना में डूब गए.
ADVERTISEMENT

Vrindavan Boat Accident
Vrindavan boat accident death toll: वृंदावन के केसी घाट पर हुए दर्दनाक नाव हादसे में एक नया अपडेट सामने आ गया है. इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 10 हो गया है. बता दें कि इस नाव में 25 लोग सवार थे. यमुना नदी में डूबे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. डीआईजी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुष्टि की है कि रेस्क्यू टीम ने अब तक 10 शव बरामद कर लिए हैं.जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.