लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: यमुना का बढ़ा जलस्तर, हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी का असर, फरह क्षेत्र में दोनों किनारों तक पहुंचा यमुना का जल

Mathura Yamuna Flood Alert: हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी का असर अब मथुरा के फरह क्षेत्र में दिखने लगा है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से चुरमुरा और बधाया गांव के पास नदी का पानी दोनों किनारों तक पहुंच गया है. प्रशासन ने ग्रामीणों और पशुपालकों को सतर्क रहने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

यमुना का बढ़ा जलस्तर, हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी का असर, फरह क्षेत्र में दोनों किनारों तक पहुंचा यमुना का जल
यमुना का बढ़ा जलस्तर, हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी का असर, फरह क्षेत्र में दोनों किनारों तक पहुंचा यमुना का जल
social share
Google CTA

Mathura News: हथिनीकुंड बैराज से 13 जुलाई को यमुना नदी में छोड़े गए 18,678 क्यूसेक पानी का असर मंगलवार को फरह क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया. लगातार दो दिनों से बढ़ रहे जलस्तर के चलते चुरमुरा और बधाया गांव के पास यमुना का पानी दोनों किनारों तक पहुंच गया। इससे नदी का बहाव भी तेज हो गया है.