Mathura News: वृंदावन कट बना हादसों का हॉटस्पॉट, बीच सड़क रुक रहीं डग्गेमार बसें, कार्रवाई की मांग
Mathura Traffic Department News: यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर डग्गेमार बसों के बीच सड़क सवारी भरने से हादसों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस, परिवहन विभाग और एक्सप्रेसवे प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नियमित अभियान चलाने और अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

वृंदावन कट बना हादसों का हॉटस्पॉट, बीच सड़क रुक रहीं डग्गेमार बसें, कार्रवाई की मांग
Mathura Traffic Department News: राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के दिल्ली मार्ग स्थित वृंदावन कट के पास डग्गेमार वाहनों का संचालन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध रूप से संचालित बसें सवारियां भरने के लिए बीच सड़क पर ही रुक जाती हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.
