UPTak Baithak Logo

मथुरा: कूड़े में PM और CM की तस्वीर मामले में बर्खास्त सफाईकर्मी हुआ बहाल, कही ये बात

तीन दिन तक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने और दो दिन तक मथुरा के सफाईकर्मी बॉबी के बर्खास्त रहने के बाद मंगलवार को मामले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

तीन दिन तक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने और दो दिन तक मथुरा के सफाईकर्मी बॉबी के बर्खास्त रहने के बाद मंगलवार को मामले में नया मोड़ आया है. नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने कर्मचारी बॉबी को बहाल कर दिया है. बॉबी को दो दिन पहले इसलिए बर्खास्त किया गया था कि कूड़े के ढेर में मिले पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो को कूड़ा गाड़ी में रखकर ले जा रहा था. इसी दौरान वहां घूम रहे कुछ पर्यटकों की नजर उसपर पड़ी और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नगर-निगम मथुरा-वृंदावन ने कार्रवाई करते हुए बॉबी को बर्खास्त कर दिया था.