Mathura News: नगर आयुक्त का बड़ा ऐलान, अब हर शिकायत होगी ट्रैक, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
Mathura Civic Reforms News: मथुरा नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है. अब हर शिकायत को यूनिक कोड से ट्रैक किया जाएगा और तय समय में समाधान नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. सीवरेज, सफाई, जलभराव और मंदिर क्षेत्रों की व्यवस्थाओं में भी व्यापक सुधार का दावा किया गया है.
ADVERTISEMENT

नगर आयुक्त का बड़ा ऐलान, अब हर शिकायत होगी ट्रैक, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
Mathura News: नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए नगर निगम अपने संसाधनों को लगातार अपडेट कर रहा है तथा नए संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं. जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही नगर निगम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी.
