Mathura News: गेस्ट हाउस संचालकों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, अब विभागों के चक्कर से मिलेगी राहत
Mathura Guest House News: गेस्ट हाउस संचालकों ने प्रशासनिक कार्रवाई और विभागों के चक्कर से राहत की मांग उठाई. व्यापार मंडल ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट ने सहमति जताई. जल्द सभी संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया.
ADVERTISEMENT

गेस्ट हाउस संचालकों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, अब विभागों के चक्कर से मिलेगी राहत
Mathura News: नगर में छोटे-छोटे गेस्ट हाउसों पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई से परेशान संचालकों ने मंगलवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं. व्यापार मंडल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने तथा एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो सिस्टम) लागू करने का सुझाव दिया, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट ने सहमति जताई.
