योगी सरकार का 69000 होमगार्ड्स को मानसून गिफ्ट, 5 लाख तक का कैशलेस इलाज; भत्ते में इजाफे को लेकर भी नया अपडेट
उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके आश्रितों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. कैबिनेट ने प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा को मंजूरी दी है. साथ ही पुलिस समेत कई विभागों के कर्मचारियों के वर्दी, नवीनीकरण और धुलाई भत्ते में भी बढ़ोतरी का फैसला किया गया है.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
UP Home Guards: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के लाखों होमगार्ड्स को मानसून सीजन में एक बड़ा और शानदार तोहफा दिया है. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बेहद संवेदनशील प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई. अब यूपी होमगार्ड विभाग में सेवा दे रहे होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों को हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा.
