लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर में दो दारोगा सस्पेंड, लखनऊ की इस कंपनी को बचाने के लिए खतरे में डाल दी सरकारी नौकरी

गाजीपुर में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज मामले में लापरवाही और आरोपियों को लाभ पहुंचाने के आरोप में दो सब-इंस्पेक्टर निलंबित कर दिए गए हैं. डीआईजी वैभव कृष्ण ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश पुलिस में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर बड़ा डंडा चला है. गाजीपुर में भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों को बचाने के आरोप में दो सब-इंस्पेक्टर्स को सस्पेंड कर दिया गया है. वाराणसी रेंज के डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DIG) वैभव कृष्ण ने सोमवार को यह सख्त कदम उठाया.