UPTak Baithak Logo

लगाना था ब्रेक, दब गया एक्सीलेटर! मथुरा में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की वजह आई सामने

Mathura Train Hadsa: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक अजीबोगरीब घटना में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mathura Train Hadsa: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक अजीबोगरीब घटना में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि शकूरबस्ती(दिल्ली) से चलकर मथुरा पहुंचने वाली EMU (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन मंगलवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर प्लेटफॉर्म नंबर-2ए पर आकर रुकी. यह इसका अंतिम स्टेशन है, इसीलिए चालक दल तथा सभी यात्री उतर गए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद ही ट्रेन अपने आप ही आगे बढ़ने लगी और प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. कुछ गज दूरी तय करने के बाद ट्रेन का इंजन अपने आप बंद हो गया.