शादी के बाद पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, सामने आई तस्वीरों में ये करते दिखे
Kuldeep Yadav and Vanshika in Banke Bihari: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ शादी के बाद पहली बार वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बेहद गोपनीय तरीके से ठाकुर जी के दर्शन किए.
ADVERTISEMENT

Kuldeep and Vanshika
Kuldeep Yadav and Vanshika in Banke Bihari: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे. मंगलवार को न्यूली मैरिड कपल ने बांके बिहारी मंदिर में हाजिरी लगाई और भगवान का आशीर्वाद लिया. खास बात यह रही कि कुलदीप की यह प्लानिंग इतनी सीक्रेट थी कि किसी को कुछ पता नहीं चल पाया. लेकिन जैसे ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हर कोई हैरान रह गया .