लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में 8 रीलबाज पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया व विभागीय नियमों को न मामने पर मिली ये सजा 

Agra Police Reel News: उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस कमिश्नरेट से एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है. सोशल मीडिया पर विभागीय नियमों और गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Agra police social media, Police reel controversy, Uttar Pradesh police, Police guideline violation, Agra police action
Uttar Pradesh Police Reel Controversy News
social share
google news

Agra Police Action News: उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस कमिश्नरेट से एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है. सोशल मीडिया पर विभागीय नियमों और गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. इन पुलिसकर्मियों पर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर वर्दी पहनकर रील और निजी पोस्ट साझा करने का आरोप है. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश में इस आचरण को घोर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया है. इस कार्रवाई के तहत सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है.