लेटेस्ट न्यूज़

हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह की मौत पर लखनऊ में उमड़ी हजारों मुसलमानों की भीड़, इजरायल के खिलाफ लगाए नारे

ADVERTISEMENT

Hezbollah chief Hassan Nasrallah ; इजरायल के हमले में मारे गए हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह को लेकर इस समय पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

social share
google news

Hezbollah chief Hassan Nasrallah ; इजरायल के हमले में मारे गए हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह को लेकर इस समय पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. दुनिया भर के शिया समुदाय के लोग हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह की मौत पर मातम मना रहे है. वहीं राजधानी लखनऊ में भी हसन नसरुल्लाह की मौत पर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया. लखनऊ के कर्बला तालकटोरा में नसरल्लाह की याद में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च के दौरान लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और इजराइल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.