UPTak Baithak Logo

लखनऊ में सरेराह भाजपा नेता चेतन तिवारी को मारी गई गोली, पुरानी रंजिश में वैभव वाजपेयी ने चलाई पिस्टल

ADVERTISEMENT

BJYM Leader Shot in Lucknow: लखनऊ के मेहंदीगंज में भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मारी गई. सीसीटीवी फुटेज आया सामने. पुरानी रंजिश में वैभव वाजपेयी ने की फायरिंग.

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मेहंदीगंज इलाका शनिवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. हमलावर ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता चेतन तिवारी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी. पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.