लेटेस्ट न्यूज़

कौन है मॉडल गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे जिसपर अपने करोड़पति बॉयफ्रेंड शिवा शर्मा की हत्या का लगा आरोप?

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ में 27 साल के संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का नाम सामने आया है. शिवा के परिजनों ने श्रद्धा और उसकी बहन पर बेटे को प्रताड़ित करने और चौथी मंजिल से धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 27 साल के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद शिवा की मौत हुई थी. इस मामले में शिवा के परिजनों ने उसकी लिव-इन पार्टनर और पेशे से मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि श्रद्धा और उसकी बहन ने शिवा को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया और फिर चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. आइए जानते हैं कौन हैं इस केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और क्यों हैं वो इस मामले की मुख्य आरोपी.

कौन हैं श्रद्धा दुबे?

श्रद्धा दुबे लखनऊ की एक फेमस मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह 421 लोगों को फॉलो करती है. श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक 699 पोस्ट शेयर किए हैं. फिलहाल श्रद्धा का नाम लखनऊ के एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है. जानकारी के मुताबिक श्रद्धा दुबे मृतक शिवा शर्मा की गर्लफ्रेंड थी और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रहते थे.

मां को फोन पर मिली एक्सीडेंट की सूचना

शिवा की मां रंजना शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रश्मि दुबे नाम की युवती ने उन्हें फोन किया. उसने बताया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है. यह सूचना मिलते ही परिवार वाले घबराकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां शिवा नहीं मिला. करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद उन्हें पता चला कि शिवा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया है, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे.

एम्बुलेंस छोड़कर भागा श्रद्धा का ड्राइवर

परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के पास एम्बुलेंस के नजदीक दानिश नाम का एक व्यक्ति खड़ा था, जो श्रद्धा दुबे का ड्राइवर है. परिवार का दावा है कि दानिश फोन पर अपना नाम सौरव कश्यप बताकर बात करता था. परिजनों के मुताबिक, जैसे ही परिवार के लोग वहां पहुंचे, दानिश घायल शिवा और एम्बुलेंस को छोड़कर मौके से फरार हो गया. हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सिगरेट से दागने और खरोंच के निशान का दावा

शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ बेहद बर्बरता की गई थी. परिवार के मुताबिक, शिवा की दोनों आंखों और जबड़े पर चोट के गहरे निशान थे. कान और नाक से खून बह रहा था. इसके अलावा, उसकी पसलियां और पैर टूटे हुए थे. परिजनों ने शिवा के शरीर पर सिगरेट से दागने और खरोंच के निशान होने का भी दावा किया है. परिवार को शक है कि शिवा के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे चौथी मंजिल से धक्का दिया गया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस पूरे मामले में एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि युवक चौथी मंजिल से गिरा था, जिसके बाद उसकी मौत हुई है. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिवा को धक्का दिया गया था या उसकी मौत एक हादसा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: पहले लिखा 'टाटा-बाय-बाय', अब BJP से इस्तीफा... राज्यसभा टिकट कटने के बाद धर्मेंद्र कश्यप का बड़ा फैसला, फेसबुक पर लिखी ये बात!