न्यूड होकर अश्लील हरकत करने वाले युवक का युवती ने बनाया वीडियो तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर मार दी लात!
Lucknow Crime News: लखनऊ के तालकटोरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां आरोपियों ने युवती को जमीन पर पटककर प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. जानिए क्या था पूरा मामला और पुलिस का एक्शन.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पड़ोसी की अश्लील हरकत का वीडियो बनाया तो आरोपियों ने युवती और उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवती को जमीन पर पटक दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.