लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ का सौरभ सिंह निकला दरिंदा, महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस किया रेप! आरोपी यहीं नहीं रुका...

Lucknow Crime News: लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी उसके संग एक युवक ने कथित तौर पर रेप की घटना को अंजाम दे दिया.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
google news

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही महिलाएं अगर सुरक्षित नहीं हैं, तो सोचिए पूरे सूबे का क्या हाल होगा? जिले के मलिहाबाद इलाके से शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है. आरोप है कि यहां एक महिला संग उसी के गांव के एक युवक ने रेप किया है. सिर्फ रेप ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ लात घूसों से मारपीट भी की. साथ ही आरोपी ने महिला को इस बात को लेकर भी धमकाया कि उसने मामले की अगर किसी को जानकारी दी तो वह जान से मार देगा. शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज पर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.