लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में BJP नेता जीशान खान को रास्ते से पुलिस पकड़ ले गई, हाथ में पहनी स्मार्टवॉच ने बचा लिया, कैसे?

लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष जीशान खान को ठाकुरगंज पुलिस ने रातभर थाने में बिठाए रखा. आरोप है कि मामूली सी बात पर चौकी इंचार्ज ने बदसलूकी की और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया. इस दौरान उन्होंने अपने स्मार्टवॉच से पार्टी के नेताओं को इसकी जानकारी दे दी.

ADVERTISEMENT

zeeshan Khan
zeeshan Khan
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष जीशान खान को ठाकुरगंज पुलिस ने रातभर थाने में बिठाए रखा. आरोप है कि मामूली सी बात पर चौकी इंचार्ज ने बदसलूकी की और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया. रातभर भाजपा नेता हवालात में बंद रहे. हड़कंप तब मचा जब उन्होंने अपने स्मार्ट वॉच से पार्टी के बड़े नेताओं को इसकी सूचना दे दी.