विग पहनकर पड़ोसी अवनीश गाता था I Love You, शिकायत करने गई महिला के साथ पति-पत्नी ने मिलकर जो किया जानकर चौंक जाएंगे
Lucknow Crime News: लखनऊ के गाजीपुर में छेड़खानी का अजीब मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरा पड़ोसी सिर पर विग पहनकर महिला को देखकर 'आई लव यू' गाना गाता था. विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने महिला को कुत्ता छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के गाजीपुर की रहने वाली महिला ने अपने पड़ोसी अवनीश पर छेड़खानी और अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है. आरोप के मुताबिक, सिरफिरे पड़ोसी ने महिला को इस कदर परेशान किया कि उसे पुलिस के पास जाकर शिकायत करनी पड़ गई. महिला ने अपने पड़ोसी पर ये आरोप लगाया है कि वह छत पर खड़ा होकर विग पहनकर अजीब-अजीब इशारे करता है. महिला जब इस बात की शिकायत करने आरोपी के घर गई तो उसने पत्नी के साथ मिलकर गाली-गलौज की.