बैंकॉक से फर्जी पासपोर्ट लेकर लखनऊ आया विनोद सिंह यादव, फिर ये कहानी पता चली
Lucknow Crime News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक युवक को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News (Representative Image)
Lucknow Crime News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा मामला सामने आया है. बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक युवक को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि युवक ने अपना नाम और जन्मतिथि बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाया था, ताकि वह आसानी से यात्रा कर सके. इमिग्रेशन अधिकारियों ने जब जांच की तो उसकी धोखाधड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.