लखनऊ में नाबालिग युवक के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से भरी हवा, जानें फिर ये हुआ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक नाबालिग को टॉर्चर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक नाबालिग को टॉर्चर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नाबालिग लड़के के साथ हुंडई कार के एक वर्कशॉप में उसके प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर वाली वैक्यूम क्लीनर मशीन को डालकर उसे ऑन करके फुल स्पीड में चला दिया गया, जिसके चलते उसके पूरा शरीर फूल गया और वह बेहोश हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग के सामने एसएस हुंडई शो रूम की है, जहां विकास शर्मा और अन्य चार वर्करों ने मिलकर 16 साल के लड़के के हाथ पैर पड़कर उसके मल के द्वार में मजाक मजाक में एयर प्रेशर वाली मशीन डाला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई.