पिता के सामने 2 बेटियों की शादी! ICU में मौलवी ने एप्रेन पहन पढ़ा निकाह, बड़ी इमोशनल है कहानी
UP News: अस्पताल का आईसीयू वार्ड, डॉक्टर-नर्स कमरे में मौजूद, बेड पर लेटा हुए एक मरीज और एप्रन-मास्क लगाए मौलाना…फिर आईसीयू वार्ड में ही मरीज की 2 लड़कियों ने कबूल है-कबूल है-कबूल है कह डाला. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हुए शख्स की 2 बेटियों का निकाह आईसीयू में ही हुआ.
ADVERTISEMENT

Lucknow
UP News: अस्पताल का आईसीयू वार्ड, डॉक्टर-नर्स कमरे में मौजूद, बेड पर लेटा हुए एक मरीज और एप्रन-मास्क लगाए मौलाना…फिर आईसीयू वार्ड में ही मरीज की 2 लड़कियों ने कबूल है-कबूल है-कबूल है कह डाला. ये कोई फिल्मी नजारा नहीं है, बल्कि असल कहानी है. दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हुए शख्स की 2 बेटियों का निकाह आईसीयू में ही हुआ. इस दौरान डॉक्टर से लेकर नर्स और मौलवी तक आईसीयू वार्ड में ही मौजूद रहे और सभी इस निकाह के साक्षी बने.