लखनऊ की तूबा सिद्दीकी ने 'मिट्टी' को बना दिया सोना! सालाना टर्नओवर 40-50 लाख, सॉइल कॉन्सेप्ट की सक्सेस स्टोरी जानिए
Tuba Siddiqui Soil Concept Success Story: लखनऊ की तूबा सिद्दीकी आज देश की महिलाओं के लिए नारी शसक्तीकरण की मिसाल हैं. उनकी 'सॉइल कॉन्सेप्ट' नामक कंपनी की पूरी कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

Tuba Siddiqui Soil Concept Success Story: उर्दू में तूबा का मतलब होता है गुड न्यूज. ये वाकई लखनऊ के लिए गुड न्यूज ही है कि तूबा सिद्दीकी का जन्म यहां हुआ. अब आपके मन में यह सवाल आया होगा कि तूबा सिद्दीकी कौन हैं? तो आपको बता दें कि तूबा सिद्दीकी आज की तारीख में नारी सशक्तिकरण की एक जीती जागती नजीर हैं. यह कोई आसान बात नहीं होती है कि आप अच्छे संस्थान से पढ़ाई करके आएं और फिर नौकरी की जगह अपना कोई बिजनेस करें. जब भारत में आंत्रप्रेन्योरशिप की चर्चा भी नहीं थी, तब तूबा ने साल 2010 में अपना बिजनेस शुरू किया था. बायोटेक्नोलॉजिस्ट तूबा सिद्दीकी आज 'सॉइल कॉन्सेप्ट' नामक एक कंपनी की को-फॉउंडर हैं. अच्छी कमाई करने के साथ-साथ आज वह तमाम लोगों को रोजगार दे रही हैं. यूपी Tak ने तूबा सिद्दीकी से खास बातचीत कर उनके जीवन की कहानी जानी है. तूबा ने हमें अपने बारे में बताने के साथ-साथ ये भी बताया है कि उनकी कंपनी 'सॉइल कॉन्सेप्ट' में क्या-क्या होता है? पेश है उनसे हुई बातचीत का एक हिस्सा: