UPTak Baithak Logo

लखनऊ में भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद, 24 से 36 घंटों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

लखनऊ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें यूपी के मौसम का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

उत्तर प्रदेश में जारी भारी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित किया है. इसी को देखते हुए लखनऊ में जिला अधिकारी के आदेश पर आज यानी 4 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और कहा है कि जिन बच्चों को स्कूल बस या वैन से बुलाया गया था, उन्हें भी वापस बुला लिया जाए.