लखनऊ में 1 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होने के बाद इन इलाकों में महंगी तो यहां सस्ती हुई जमीन
Lucknow New Circle Rate: लखनऊ में 1 अगस्त से नया सर्किल रेट लागू. 10 साल बाद हुए इस बदलाव से प्रॉपर्टी महंगी हुई. जानें गोमतीनगर, महानगर और अन्य इलाकों की नई दरें और इसका खरीदारों पर क्या असर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

Lucknow New Circle Rate
Lucknow New Circle Rate: अगर आप लखनऊ में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद लखनऊ में एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है जिससे अब आपको जमीन, मकान या दुकान खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी. इस बड़े बदलाव के बाद अब आपकी प्रॉपर्टी की कीमत सिर्फ लोकेशन पर ही नहीं, बल्कि सड़क, प्लॉट के उपयोग और आस-पास की गतिविधियों पर भी निर्भर करेगी.