77000 रुपये प्रति वर्ग मीटर... गोमतीनगर से लेकर इंदिरानगर तक लखनऊ में जमीन के नए सर्किल रेट जानिए
Lucknow New Cricle Rate: लखनऊ में एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है. इससे अब जमीन, मकान या दुकान खरीदने वालों को न सिर्फ ज्यादा कीमत चुकानी होगी, बल्कि अब इलाके की सड़क, प्लॉट का उपयोग और आसपास की गतिविधियों की भी अहम भूमिका होगी.
ADVERTISEMENT

Lucknow New Circle Rate
Lucknow New Circle Rate: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है. यहां दस साल बाद सर्किल रेट में यह बड़ा बदलाव हुआ है. अब आपके मन में सवाल होगा कि नया सर्किल रेट लागू होने से क्या बदलाव आएगा? तो आपको बता दें कि अब जमीन, मकान या दुकान खरीदने वालों को न सिर्फ ज्यादा कीमत चुकानी होगी, बल्कि इलाके की सड़क, प्लॉट का उपयोग और आसपास की गतिविधियों की भी अहम भूमिका होगी. इसके चलते रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की उम्मीद है. साथ ही बिल्डरों की मनमानी पर भी अंकुश लगने की संभावना है.