लेटेस्ट न्यूज़

CM Yuva scheme: लखनऊ की तूबा सिद्दीकी को पर्सनल केयर फैक्ट्री की मशीन के लिए 15 दिन में ही कैसे मिला लोन, उन्हीं से जानिए

CM Yuva scheme: तूबा सिद्दीकी लखनऊ की बायो-टेक्नोलॉजिस्ट हैं. वह हमेशा से एक उद्यमी बनना चाहती थीं. अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने दो साल पहले अपना ब्रांड 'सोइल कांसेप्ट' शुरू किया. रिपोर्ट में उनकी कहानी जानने के साथ इस बात को जानिए कि किस तरीके से उन्हें सरकार की तरफ से 15 दिन के अंदर 5 लाख़ रुपये का लोन मिला.

ADVERTISEMENT

Tuba siddiqui
Tuba siddiqui
social share
google news

CM Yuva scheme: क्या आप भी नौकरी की बजाय अपना कुछ स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन फंडिंग आपके लिए एक बाधा बन रही है? तो आपको बता दें कि अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि लखनऊ की बायो-टेक्नोलॉजिस्ट तूबा सिद्दीकी की कहानी आपको यकीनी तौर पर प्रेरित कर देगी. तूबा के अनुसार, उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (CM Yuva Scheme) की मदद से न सिर्फ अपने पर्सनल केयर ब्रांड 'Soil Concept' को आगे बढ़ाया है, बल्कि मात्र 15 दिनों में 5 लाख रुपये का लोन भी हासिल किया है. तूबा की यह सफलता उन सभी लोगों के लिए एक मिसाल है जो कुछ करना तो चाहते हैं लेकिन लोन के लिए बैंक के चक्कर काटने से हिचकिचाते हैं. इस रिपोर्ट में आगे आप तूबा सिद्दीकी की कहानी, उन्हीं की जुबानी जानिए.