लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर अनुराग सिंह की पत्नी मधु की संदिग्ध हालात में मौत, कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं 

Lucknow Crime News: लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर अनुराग सिंह की पत्नी मधु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन मृतका के परिजनों ने एक अलग ही दावा कर दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

ADVERTISEMENT

Photo: Anurag Singh & Madhu
Photo: Anurag Singh & Madhu
social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. लखनऊ में एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर की पत्नी ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है. उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस का कहना है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली. लेकिन मृतका के घर वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या के बाद फांसी का रूप दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच-पड़ताल जारी है.