UPTak Baithak Logo

लखनऊ में चोर ने खूब की चालाकी, साफ किए 22 लाख रुपये, पर चप्पल से यूं खुल गई पोल

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विशाल मेगा मार्ट के मेन कलेक्शन रूम में रखे लाखों रुपये की चोरी करने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विशाल मेगा मार्ट के मेन कलेक्शन रूम में रखे लाखों रुपये की चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक नकाबपोश व्यक्ति महिला की वेशभूषा बनाकर विशाल मेगा मार्ट में घुसा. फिर वह वहां के मेन स्टोर रूम में गया, जहां पर कैश कलेक्शन के रुपये रखे थे. यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को आरोपी ने दूसरी दिशा में घुमाया और फिर वहां पर रखी लॉकर की चाबी से 22 लाख से अधिक रुपये पर हाथ साफ कर दिया.